नई दिल्ली : शुक्रवार को सुबह सुबह तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अच्छी बात ये है कि 3.2 की तीव्रता वाले इस भूकंप से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है। जिन राज्यों में भूकंप आया, उनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और मेघालय शामिल है। तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। एनसीएस के मुताबिक कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…