ख़बर ख़बरों की

Indore जिले में कांग्रेस का सुपड़ा साफ..! सभी 9 विधानसभा सीटों पर BJP की जीत तय

देपालपुर और महू में बगावत का असर परिणाम पर दिख रहा

इन्दौर । इन्दौर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है, सभी सीटों पर भाजपा आगे नज़र आ रही है। पॉंच विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 राउण्ड की गणना हुई है, वहीं राऊ और देपालपुर में 6-6 राउण्ड की गणना हो चुकी है। विधानसभा इन्दौर-5 में दो राउण्ड और इन्दौर-3 में 4 राउण्ड की गणना के बाद भाजपा आगे है। देपालपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से परिणाम पर असर दिख रहा है, इससे भाजपा की बढ़त कम नज़र आ रही है। वहीं महू में भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर निर्दलीय अंतरसिंह दरबार से 3129 वोट से आगे है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार उनसे 11236 वोटों से पीछे चल रहे है।
तीन राउण्ड के बाद इन्दौर-1 में भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 14438 वोटों से आगे है। इन्दौर-2 में भाजपा के रमेश मैंदोला कांग्रेस उम्मीदवार चिंटू चौकसे से 19963 वोट से आगे है। चौथे राउण्ड के बाद इन्दौर-3 में भाजपा उम्मीदवार गोलू शुक्ला कांग्रेस के पिंटू जोशी से 4779 वोट से आगे है। इन्दौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ तीसरे दौर की गणना के बाद कांग्रेस के राजा मांधवानी से 7090 वोट से आगे है। इन्दौर-5 में भाजपा के महेन्द्र हार्डिया अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल से 7006 वोट से आगे है। राऊ में भाजपा के मधु वर्मा छठवें राउण्ड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी से 18794 मतों से आगे है। सांवेर में भाजपा के तुलसीराम सिलावट कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी से 8520 वोट से आगे है।
:: देपालपुर में कड़ी टक्कर ::
जबकि देपालपुर में 6 राउण्ड की गणना के बाद भाजपा के मनोज पटेल 1209 वोट से आगे है, यहां भाजपा से बागी राजेन्द्र चौधरी निर्दलीय लड़ रहे है, उनको अब तक 14686 वोट मिल चुके है। जबकि मनोज पटेल को 29974 मत प्राप्त हुए है। कांग्रेस उम्मीदवार विशाल पटेल 28765 मत हांसिल कर 1209 वोट से अपने प्रतिद्वंदी से पीछे है।
महू में दरबार ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल :
इन्दौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र में 3 राउण्ड के बाद भाजपा की उषा ठाकुर (भाजपा) 3129 वोट से आगे है, यहां उनको कांग्रेस से बगावत करने वाले अन्तरसिंह दरबार निर्दलीय के रूप में टक्कर दे रहे है। जबकि कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला 11236 पीछे चल रहे है। दरबार को 12492 जबकि रामकिशोर को 4385 वोट ही मिले है। उषा ठाकुर को 15621 मत अब तक मिल चुके है।
विधानसभा क्षेत्र इन्दौर-1 (राउंड वाइज स्थिति, 3/20)
कैलाश विजयवर्गीय (भाजपा) 26517 (+ 14438 आगे)
संजय शुक्ला (कांग्रेस) 12079 ( -14438 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र इन्दौर-2 (राउंड वाइज स्थिति, 3/15)
रमेश मेन्दोला (भाजपा) 33516 (+ 19963 आगे)
चिन्टू चौकसे (कांग्रेस) 13553 ( -19963 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र इन्दौर-3 (राउंड वाइज स्थिति, 4/14)
गोलू शुक्ला राकेश (भाजपा) 20613 (+ 4779 आगे)
दीपक महेश जोशी पिन्टू (कांग्रेस) 15834 ( – 4779 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र इन्दौर-4 (राउंड वाइज स्थिति, 3/16)
मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ (भाजपा) 19134 (+ 7090 आगे)
पी एल राजा मांधवानी (कांग्रेस) 12044 ( – 7090 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र इन्दौर-5 (राउंड वाइज स्थिति, 2/19)
महेंद्र हार्डिया (भाजपा) 17565 (+ 7006 आगे)
सत्यनारायण पटेल (कांग्रेस) 10559 (- 7006 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र राउ (राउंड वाइज स्थिति, 6/23)
महेंद्र हार्डिया (भाजपा) 43432 (+ 18794 आगे)
जीतू पटवारी (कांग्रेस) 24638 ( -18794 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र सांवेर (राउंड वाइज स्थिति, 3/20)
तुलसीराम सिलावट (भाजपा) 21036 (+ 8520 आगे)
रीना बौरासी दीदी (कांग्रेस) 12516 ( -8520 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र देपालपुर (राउंड वाइज स्थिति, 6/18)
मनोज निर्भयसिंह पटेल (भाजपा) 29974 (+ 1209 आगे)
विशाल जगदीश पटेल (कांग्रेस) 28765 ( -1209 पीछे)
राजेन्द्र विक्रमसिंह चौधरी (निर्दलीय) 14686 ( -15288 पीछे)
विधानसभा क्षेत्र डॉ. अम्‍बेडकर नगर/महू (राउंड वाइज स्थिति, 3/20)
उषा बाबू सिंह ठाकुर (भाजपा) 15621 (+ 3129 आगे)
अन्तरसिंह दरबार (निर्दलीय) 12492 ( – 3129 पीछे)
रामकिशोर शुक्ला भैय्याजी (कांग्रेस) 4385 ( -11236 पीछे)
Gaurav

Recent Posts

Manufacturing Output Growth Slips to 3-Month Low on Weak Demand, India-Pakistan Conflict

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…

3 days ago

GST Collections Rise 16.4% to Over Rs2.01 Lakh Crore in May, Imports Drive Growth Surge

Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…

6 days ago

India’s FY25 Fiscal Deficit Stays Within Target at 4.8% of GDP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…

7 days ago

India’s GDP Grows 7.4% in March Quarter, FY25 Growth Slows to 6.5

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…

1 week ago

Narayana Murthy Funds IIM Ahmedabad’s First Inflation-Proof MBA Scholarship: Here’s How It Works

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…

1 week ago

India’s Economy More Than Half the Size of US in PPP Terms, Says NITI Aayog VC Suman Bery

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…

1 week ago