एथेंस। यूनान में लेस्बोस द्वीप के पास तूफान के कारण एक मालवाहक पोत डूब गया है। इस दौरान चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि 12 लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोमोरोस में पंजीकृत पोत 6,000 टन नमक लेकर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया से इस्तांबुल जा रहा था। पोत में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय, दो सीरियाई तथा मिस्र के आठ नागरिक शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पोत ने रविवार सुबह सात बजे यांत्रिक खराबी की सूचना दी थी, जिसके बाद सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर पोत ने फिर से खतरे का संकेत भेजा। हालांकि कुछ समय बाद लेस्बोस के दक्षिण-पश्चिम से लगभग साढ़े चार समुद्री मील (आठ किलोमीटर) पर यह गायब हो गया।
तटरक्षक बल की प्रवक्ता ने बताया कि रविवार दोपहर को चालक दल के एक सदस्य के शव को निकाला गया तथा उसे लेस्बोस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शव द्वीप पर लाया गया है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। तटरक्षक बल की एक अन्य प्रवक्ता ने बताया था कि हादसे के बाद मिस्र के एक अन्य नागरिक को बचा लिया गया है। हालांकि आठ व्यापारिक पोत, दो हेलीकॉप्टर और यूनानी नौसेना युद्ध पोत जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे (50 मील प्रति घंटे) से अधिक की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थीं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…