ख़बरे

भारत में निवेश को तैयार Elon Musk…..लेकिन एक शर्त के साथ; Modi सरकार के पास भेजा अपना प्रस्ताव

मुंबई। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में निवेश के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट ने बताया कि कंपनी देश में अपनी फैक्टरी खोलने के लिए 2 अरब डॉलर तक के निवेश को राजी है, लेकिन एक शर्त के साथ। टेस्ला ने इसके लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी कार मेकर ने मोदी सरकार को निवेश के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। अगर टेस्ला को 12,000 वाहनों के लिए रियायती शुल्क मिलता है, तब वह भारत में 500 मिलियन यानी 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है। अगर रियायत 30,000 वाहनों तक बढ़ाई जाती है, तब यह 2 अरब डॉलर तक जा सकती है। इस लिहाज से कंपनी की शर्त यह है कि अगर भारत में फैक्टरी स्थापित करने के बाद पहले दो वर्षों में आयातित वाहनों पर 15 प्रतिशत रियायती शुल्क मिलता है, तब वह भारत में अपना कारखाना खोल देगी।

 

दूसरी ओर, केंद्र टेस्ला की 10,000 वाहनों पर पहले साल और दूसरे साल में 20 प्रतिशत रियायती टैरिफ पर जोर दे सकता है। वर्तमान में, भारत 40,000 डॉलर से अधिक लागत, बीमा और माल ढुलाई मूल्य वाली कारों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है। इससे सस्ते वाहनों पर आयात शुल्क 70 फीसदी है। टेस्ला पहले दो सालों में अपनी मेड-इन-इंडिया कारों में 20 प्रतिशत स्थानीयकरण करने की संभावना रखती है, और चार वर्षों में यह 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। टेस्ला अपने तीन मॉडल, मॉडल 3, मॉडल वाय और एक नई हैचबैक के साथ भारत आ सकती है। अगर रियायत दी गई तब मॉडल 3 और मॉडल वॉय की कीमत 38 लाख और 43 लाख रुपये होने की संभावना है। इस हैचबैक की कीमत 20.75 लाख रुपये होने की उम्मीद है। टेस्ला के भारत में निवेश की घोषणा जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में की जा सकती है। फैक्टरी के लिए, टेस्ला गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु पर विचार कर रही है, क्योंकि उनके पास पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों और निर्यात के लिए अच्छी तरह से स्थापित इकोसिस्टम है।

Gaurav

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

3 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

3 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago