ख़बर ख़बरों की

ED ने एक्टर प्रकाश राज को भेजा समन, पोंजी स्कीम में फसे अभिनेता

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज पोंजी और धोखाधड़ी के मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर आ गए हैं। करीब सौ करोड़ के इस कथित घोटाले को लेकर समन भेजा है। अभिनेता को ईडी ने तिरुचिरापल्ली स्थित प्रणव ज्वेलरी ग्रुप के खिलाफ कथित 100 करोड़ रुपये के पोंजी और धोखाधड़ी मामले में समन भेजा है। सवाल जवाब के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचना होगा। पूछताछ के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रकाश राज इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं इसलिए पोंजी घोटाले में पूछताछ की जाएगी। उन्हें अगले हफ्ते चेन्नई में ईडी के सामने पेश होना होगा।

 

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज पहली बार कानूनी पचड़े में नहीं फंसे है। इससे पहले वे चंद्रयान 3 मिशन पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। एक्टर ने एक्स पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।उन्होंने ‘चंद्रयान 3’ पर एक कार्टून शेयर किया था। जिसमें कार्टून लुंगी पहने हुए एक मग से दूसरे मग में चाय डालता दिख रहा था। इसे तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर’। दरअसल वह कार्टून पूर्व इसरो के प्रमुख के सिवान का था। इसके बाद प्रकाश राज को देशद्रोही भी कहा गया था। प्रकाश राज वो एक्टर हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। वह सोशल मीडिया या अपने इंटरव्यू में बेबाकी से अपनी राय रखते हैं जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं।

 

आपको बता दें कि 20 नवंबर को ईडी ने तिरुचिरापल्ली स्थित प्रणव ज्वैलर्स पर छापेमारी की थी। ईडी ने इस कार्रवाई में प्रणव ज्वेलर्स के यहां कुछ कागजात मिले जिसमें करीब 23 लाख 70 हजार रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया है। इसके साथ ही ईडी ने 11 किलो 60 ग्राम सोने के गहने जब्त किए हैं। प्रकाश राज, प्रणव ज्वेलर्स का एंड्रोसेमेंट करते हैं इसलिए अब जांच में उन्हें भी नोटिस भेजा गया है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

13 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

16 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

16 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

16 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

16 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

16 hours ago