साना : हूती द्वारा किये गए हाइजैक मालवाहक जहाज का कथित वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो क्लिप हूती विद्रोहियों ने जारी किया है और जहाज को इजराइली बताया है। इजराइल ने जहाज उनका होने से साफ इंकार किया है और उनका कहना है कि हाईजैक जहाज पर कोई इजराइली नागरिक भी नहीं है।
जानकारी अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों ने हाइजैक मालवाहक जहाज गैलेक्सी लीडर का एक कथित वीडियो जारी किया है। हूती विद्रोहियों ने इस बात पर जोर दिया है कि जहाज इजरायली है। वहीं दूसरी तरफ इजराइल ने उनका जहाज होने से साफ इनकार किया है अैर कहा हैकि उस जहाज पर उनका कोई नागरिक भी नहीं है। गौरतलब है कि उक्त मालवाहक जहाज तुर्की से भारत की ओर जा रहा था, तभी बीच में उसे हूती विद्रोहियों ने हाइजैक कर लिया। शिप हाइजैक के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो क्लिप जारी किये गये हैं।
करीब दो मिनट के इस वीडियो क्लिप में शिप हाइजैक को दिखाया गया है। इस वीडियो क्लिप पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से विद्रोही एक हेलीकॉप्टर के जरिये आते हैं और जहाज के डेक पर उतरते हैं। उस वक्त डेक पर कोई नजर नहीं आता है। इसके बाद विद्रोही नारे लगाते हैं और हवा में गोलियां चलाते हुए व्हीलहाउस और नियंत्रण केंद्र पर कब्ज़ा करते हुए, डेक के पार भागते नजर आते हैं। वीडियो में क्रू मेम्बर्स को हाथ ऊपर करते और सरेंडर करते देखा जा सकता है। इसी बीच अन्य विद्रोही जो जहाज पर गोलीबारी करते हुए भागते नजर आते हैं। इस बीच समुद्री सुरक्षा कंपनी अंब्रे और यमनी समुद्री स्रोत के हवाले से खबर आई कि जहाज को फिर से होदेदा प्रांत के यमनी बंदरगाह सलीफ पर भेज दिया गया है। इजराइल ने जहाज हाइजैकिंग की निंदा करते हुए ईरान पर भी निशाना साधा है और उसकी आलोचना की है। इससे पहले हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इजराइल से गाजा अभियान को रोकने की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर समुद्री हमले करने की भी धमकी दी थी।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…