ख़बर ख़बरों की

अमेरिका के Hospital पर फायरिंग, आरोपी को पुलिस ने किया ढेर

वाशिंगटन। अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं है। यहां आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहीं हैं। जिसमें निर्दोष लोगों की जाने चली जाती है। ऐसी ही एक और घटना सामने आई। एक सनकी व्यक्ति ने एक अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घेर लिया और जवाबी फायरिंग की जिसमें गोलिंया बरसाने वाले की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी ने जिस व्यक्ति को अस्पताल में गोली मारी थी उसे ‘कॉनकॉर्ड हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी की घटना अस्पताल के आगे के गलियारे तक सीमित रही और सभी मरीज सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार रात की है।

 

इस घटना में पुलिसकर्मी सुरक्षित है, फिलहाल गोलीबारी के कारणों के बारे में जानकारी नहीं पाई है। न्यू हैम्पशायर अस्पताल लगभग 185 बिस्तरों वाला अस्पताल है और यह मनोरोग से पीड़ित व्यस्कों के लिए एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यह अस्पताल ‘कॉनकॉर्ड हाई स्कूल के पास स्थित है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य एनी कस्टर ने एक बयान जारी करके गोलीबारी की घटना को ‘‘भयावह करार दिया और जनता से तब अस्पताल से दूर रहने को कहा जब पुलिस वहां कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों का आभार। मृतक के परिजन के प्रति संवेदना…।

Gaurav

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

3 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

3 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago