ख़बर ख़बरों की

PM मोदी की रैली में ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का एक्सीडेंट, 6 की मौत

जयपुर। राजस्थान में चुरु के नजदीक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए जा रहा वाहन एक ट्रक से भिड़ गया। दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्ताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस के अधिकार घटना स्थल पर पहुंच गए है। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी जवान पीएम की सभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जा रहे थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे का शिकार हुए पुलिस वाहन में नागौर जिले के खींवसर थाने के पुलिसकर्मी थे। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि आज चूरू जिले के तारानगर में कई जनसभाएं है। चुनाव ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर के महीने में नागौर जिले में बड़ा हादसा हुआ था। नागौर जिले के अमरापुर गांव में रविवार को एक निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सवारियों से भरी बस नागौर से जोधपुर जा रही थी। इसके बावजूद प्रशासन ने हादसों की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए है। गहलोत ने जताया दुख हादसे के शिकार हुए पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कि आज सुबह-सुबह चुरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिसकर्मियों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Gaurav

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

1 day ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

1 day ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago