ख़बर ख़बरों की

Rajasthan में भाजपा बिखरी हुई पार्टी, प्रियंका गांधी बोलीं-कोने-कोने में घूम कर CM चेहरा ढूंढ रहे PM Modi

जयपुर । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि यहां के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई पार्टी
उन्होंने कहा, आज अगर आप भाजपा को देखें तो वह राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछिए कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा कौन है? वे इसका भी जवाब नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढऩे निकले हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है, वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।
तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन?
प्रियंका ने कहा, तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन? मोदी जी तो दिल्ली से नहीं आएंगे इसे चलाने के लिए। इसे चलाने के लिए राजस्थान का कोई चाहिए। उनके बड़े बड़े नेताओं को परे कर दिया गया है। वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।
देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं
प्रियंका ने कहा,आपने गहलोत की सरकार देखी है। पांच साल से जैसा कि गहलोत कहते रहे हैं- आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देने में नहीं थकूंगा। उनकी यह नीयत है। कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है। लोगों से सोच समझ कर वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसान परेशान हैं और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।
Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

2 hours ago