रतलाम : जिला रतलाम ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मथुरा लाल डामर का एक वीडियो वायरल हुआ है| वीडियो में देखा जा सकता है कि मथुरा लाल को बिठाकर दूध से नहलाया जा रहा है| इस वीडियो को देखकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।
वायरल वीडियो को देखने के बाद ग्रामीणों ने आक्रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस दूध का उपयोग गरीब जनता में होता तो कितना अच्छा होता| ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में अनेक ऐसे घर हैं जिनके बच्चों के पास पीने के लिए दूध नहीं है| अगर मथुरा बा इसका उपयोग ग्रामीण की गरीब जनता में करते तो ज्यादा अच्छा रहता।
आक्रोषित ग्रामीण सवाल कर रहे हैं कि क्या मथुरा बा भगवान हैं जो उनका इस तरह से दूध से अभिषेक किया जा रहा है| आज कई हजार लीटर दूध ऐसे ही व्यर्थ गवा दिया| अगर यह दूध किसी जनता के काम आता तो लगता मथुरा बा कोई सही काम कर रहे हैं| यही नहीं पिछले चुनाव में भी मथुरा बा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके द्वारा कहा जा रहा था की दिलीप मकवाना डेढ़ करोड़ में रतलाम ग्रामीण के लिए भाजपा विधायक का टिकट खरीद कर लाए हैं| यह दोनों वीडियो अभी काफी चर्चा में हैं| इसे देखते हुए विश्लेषकों ने कहना शुरु कर दिया कि ऐसा ना हो वायरल वीडियो रतलाम ग्रामीण में भाजपा को भारी पड़ जाए।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…