मॉस्को। चीन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने मॉस्को में रूसी पक्ष से बातचीत कर दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की प्रशंसा की और परस्पर बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। चीन के दूसरे रैंक के सैन्य अधिकारी और केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूशिया ने कहा कि रूस और चीन के संबंध अपने समय के शीर्ष स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश मूलभूत हितों और प्रमुख चिंताओं के मुद्दों पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। बीजिंग ने पिछले साल घोषणा की थी कि रूस के साथ मित्रता को लेकर कोई सीमा नहीं है। चीन ने पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की और नाटो व अमेरिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के लिए रूस को उकसाया।
वहीं दूसरी ओर रूस ने ताइवान संबंधी मुद्दों पर लगातार बीजिंग का समर्थन किया है। क्रेमलिन के मुताबिक हाल ही में झांग की पुतिन से भी मुलाकात हो गई है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु के साथ बातचीत के दौरान झांग ने मॉस्को और बीजिंग के बीच रणनीतिक विश्वास और आपसी हितों में सहयोग के मॉडल की प्रशंसा की और रेखांकित किया कि उनकी यात्रा से सैन्य सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…