ख़बर ख़बरों की

Indian women हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने आसानी से जापान को 4-0 से हरा दिया। इस मुकाबले में भारत की ओर से संगीता ने 17वें मिनट में पहला गोल किया जबकि नेहा ने 46वें मिनट में दूसरा व लालरेमसियामी ने 57वें मिनट में तीसरा गोल किया। इसके बाद वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में गोल कर जापानी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल किये जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के ब्रॉन्ज कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था।

 

वहीं कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था पर वीडियो रेफरल के बाद उनके इस गोल को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, पर काना उराता इसे गोल में बदल नहीं पायीं। चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला चैंपियंस ट्रॉफी का यह 7वां सत्र था। जिसमें भारतीय महिला टीम ने दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2016 में सिंगापुर में खेले गए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने चीन को हराकर खिलाब अपने नाम किया था।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

6 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

6 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

6 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

6 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

6 hours ago