भोपाल । केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कांग्रेस को न देश से मतलब है, न धर्म से। कांग्रेस सीजनल हिंदू है। जैसे ही चुनाव आते हैं जनेऊ पहनना शुरू कर देते हैं। इनका कोई धरम वरम में विश्वास नहीं है। श्री तोमर गुरुवार को शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के ग्राम अरनिया कला में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम चंद्रवंशी और शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लड़वाद में भाजपा उम्मीदवार अरूण भीमावद के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी और अब क्या है? उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को सात बार लांच किया, हर बार जनता की कसौटी पर वो फेल हो गए। उन्होंने कहा कि इस देश में बड़े-बड़े आक्रमण हुए।
बड़े-बड़े राजा, सुल्तान हिंदुस्तान को तहस-नहस करने के लिए आए, पर वह कुछ कर नहीं पाएं। अब राहुल बाबा और प्रियंका गांधी वो सब करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न देश से मतलब है, ना धर्म से। कांग्रेस अप्रासंगिक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। उनके नेता सनातन को गाली देते हैं। इसके लिए हमें कुछ काम एक साथ करना पड़ेंगे, जो सनातन धर्म की ओर आंख उठाकर देखें उसको बख्शने की जरूरत नहीं है। सनातन धर्म को समाप्त करने की मानसिकता रखने वाली कांग्रेस को परास्त नहीं करोगे तो यह देश को बर्बाद कर देगी। -कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित कर रही है केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में अकेला राज्य है, जहां किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार दिए जा रहे हैं। 6 हजार रूपए केंद्र की भाजपा सरकार और 6 हजार रूपए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार दे रही हैं। कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाएं एक बार बंद कर चुकी है। अगर प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनी तो कल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। कांग्रेस जनता को भ्रमित कर सरकारी खजाना लूटने का कार्य करती है। 2023 का विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल है, 2024 का चुनाव फाइनल है। -कमलनाथ ने 900 वादे किए, 9 पर भी पूरे नहीं हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के समय उनके प्रधानमंत्री कहते थे कि 1 रूपए हम भेजते है तो गरीब के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते है। इसके बाद प्रदेश में कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने 900 वादे किए, जिनमें 9 पर भी काम नहीं हुआ। लेकिन मोदी जी की सरकार ने अगर 1 रूपया सरकार गरीब को भेजती है तो पूरा पैसा उनके खातों में पहुंचता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पारदर्शी व्यवस्था देकर बिचौलियों और दलालों को समाप्त किया है। जिससे हितग्राही को लाभ सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार है तो विनाश है, यह पिछले सालों में हमने देखा है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…