ख़बर ख़बरों की

World Cup : अफगानिस्तान का उलटफेर, Pakistan को 8 विकेट से रौंदा

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने एक और बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। पाकिस्तान की यह वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार है और उनके लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को 49 ओवरों में पूरा करते हुए पहली बार वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान को मात देने में कामयाब हो सके। वहीं अफगानिस्तान की ये वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी जीत है।

रहमत और जादरान ने की अहम साझेदारी
रहमनुल्लाह गुरबाज का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह ने रन गति को धीमा नहीं पड़ने दिया और इब्राहिम जादरान के साथ स्कोर को लगातार बढ़ाते रहे। हालांकि जादरान बल्लेबाजी के दौरान जांघो में खिंचाव की वजह से तकलीफ में दिखाई दिए और इस वजह से वह 113 गेंदों में 83 रनों की पारी खेलने के बाद हसन अली का शिकार बने। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में अपना दूसरा विकेट 34वें ओवर में 190 के स्कोर पर गंवाया। जादरान और रहमत शाह के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी देखने को मिली।
इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने जहां 75 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान बाबर आजम ने 92 गेंदों में 74 रन बनाए। इसके अलावा अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से नूर अहमद ने 3 जबकि नवीन उल हक ने 2 विकेट अपने नाम किए।
AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center StageGENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

15 hours ago
India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

2 days ago
CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffectedCoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

6 days ago
CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changerCM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

1 week ago
CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MPCM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

1 week ago
MP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in DubaiMP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in Dubai

MP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in Dubai

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…

1 week ago