ख़बर ख़बरों की

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने का फैसला ऐतिहासिक : Nita Ambani

मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एसोसियेट पैनल में शामिल पहली भारतीय महिला सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी के क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को ऐतिहासिक करार दिया है। नीता ने आईओसी के इस फैसले पर कहा, ‘मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किया है।’ नीता ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक बनता जा रहा है। वहीं ये दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल बनता जा रहा है। साथ ही कहा कि भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक धर्म बन गया है , इसलिए मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में यहीं मुंबई में हो रहे 141वें आईओसी सत्र में पारित किया गया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से ये ओर भी देशों में फैलेगा।

इसके साथ ही क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता भी बढ़ेगी। नीता ने कहा, एक आईओसी सदस्य के रूप में, एक गौरवान्वित भारतीय और एक उत्साही व्यक्ति के रूप में और क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने क्रिकेट को ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने के लिए मतदान किया है।’ नीता ने कहा, क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है, और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। ए एक अरब से अधिक भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक धर्म है। नीता ने उम्मीद जताई कि इस घोषणा के बाद दुनिया भर में इस खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से इस खेल के प्रति गहरा जुड़ाव पैदा होगा। गौरतब है कि आईओसी की 141वें सत्र की बैठक मुंबई में चल रही है, ये 17 अक्टूबर तक चलेगी।

 

 

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

20 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

24 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

24 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

24 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

24 hours ago