ख़बर ख़बरों की

Gaza से पलायन कर रहे फिलिस्तीनीयों पर बमबारी, 70 की मौत

यरुशलम। इजराइल और हमास आतकियों के बीच ‎छिड़ी जंग में ‎निदोष भी मारे जा रहे है। बीती रात गाजा में भी कुछ इसी तरह का हुआ। शहर छोड़कर भाग रहे लोगों पर हवाई हमला हो गया और 70 लोगों की जान चली गई।हमास के अधिकारियों ने बताया कि गाजा शहर को छोड़कर जा रहे लोगों के काफिलों पर इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 70 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। हमास के मीडिया कार्यालय ने बताया कि गाजा शहर से दक्षिण की ओर जाते समय तीन स्थानों पर कारों पर हमला किया गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हवाई हमलों का लक्ष्य कौन था और यात्रियों में आतंकवादी थे या नहीं।

 

 

सेना ने संभावित जमीनी हमले से पहले निवासियों को शहर खाली करने का आदेश दिया था। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को इजराइली नेताओं से कहा कि ‘‘हम आपके साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने उग्रवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध में इजराइल को अमेरिकी समर्थन दोहराया। ऑस्टिन अमेरिका के दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं जो गत दो दिन में इजराइल पहुंचे हैं। उन्होंने इजराइल को दिए गए हथियारों और सुरक्षा सहायता का निरीक्षण किया। अमेरिका ने ये हथियार हमास से लड़ाई के पहले सप्ताह में त्वरित सहायता के तौर पर इजराइल को दिए हैं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

11 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

15 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

15 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

15 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

15 hours ago