ख़बर ख़बरों की

Hamas से ‎निपटने अमेरिकी बमवर्षक ‎B-52 पहुंचा Israel

तेल अवीव। हमास आतंकियों से ‎‎निपटने के ‎लिए अमे‎रिकी बमवर्षक ‎‎बी-52 इजराइल पहुंच गया है। हालां‎कि इस समय हमास के ठिकानों पर हमला करने के लिए इजरायल के फाइटर जेट्स लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहे हैं। इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हमास को खत्म करके ही रुकेगा। इस बीच अमेरिका ने अपने दोस्त का ख्याल रखते हुए अपना सबसे ताकतवर बमवर्षक इजरायल पहुंचा दिया है। बॉम्बर बी-52 कोई सामान्य बमवर्षक नहीं है। अगर इसने किसी जगह बम गिराना शुरू किया तो समझिए कि वह इलाका कब्रिस्तान में बदल जाएगा। इसकी ताकत और बमों की क्षमता बहुत ज्यादा है। बी-52 को चलाने के लिए 5 लोगों की जरूरत होती है। इसमें पायलट, को-पायलट, वेपन सिस्टम ऑफिसर, नेविगेटर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑफिसर सवार होते हैं । 159.4 फीट लंबे इस एयरक्राफ्ट के विंग्स 185 फीट लंबे होते हैं। यह विमान 40.8 फीट ऊंचा होता है। इसे बोईंग कंपनी ने बनाया है। यह उड़ान भरते समय 2.21 लाख किलोग्राम वजन लेकर उड़ा सकता है। इसमें एक बार में 1.81 लाख लीटर ईंधन आता है। इस विमान में 8 इंजन लगे हैं। जो इसे भयानक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसकी अधिकतम गति 1050 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आमतौर पर यह 819 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ता है।

इसकी कॉम्बैट रेंज 14200 किलोमीटर है। जबकि यह एक बार में आसानी से 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा की उड़ान भर सकता है। यह विमान अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जाता है। इस विमान में एक 20 मिलिमीटर की एम61 वल्केन रिवॉल्विंग तोप लगी है। इसके अलावा इस विमान में 32 हजार किलोग्राम वजन के बम रखे जा सकते हैं। या फिर बम, मिसाइल, बारूदी सुरंगों का मिश्रण लगाया जा सकता है। इसमें बेहद अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम लगे हैं जो इसे दुश्मन के जहाजों, मिसाइलों, रॉकेटों, हेलिकॉप्टरों की जानकारी देते हैं। ताकि यह सही समय पर हमला कर सके या दुश्मन से बचाव कर सके।

 

 

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

17 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

20 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

20 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

20 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

20 hours ago