Afghanistan में 6.3 तीव्रता के भूकंप से फिर कांपी धरती

काबुल। अफगानिस्तान में बुधवार की सुबह 6.3 ‎रिएक्टर की तीव्रता से आए भूकंप ने सभी को दहला ‎दिया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप के ये तेज झटके अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में महसूस ‎किए गए। ‎रिएक्टर पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले बीते शनिवार को ही अफगानिस्तान में बड़े स्तर पर भूकंप आने के चलते जानमाल का नुकसान हुआ था। शनिवार को भी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप के तेज झटके लगे थे। जिसमें 2000 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। लोगों ने चट्टानों और मलबे पर चढ़कर मृतकों और घायलों को निकालने का प्रयास किया। भूकंप से कई गांव तबाह हो गए और शव ढहे मकानों के मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। यह देश में दो दशकों में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में से एक है। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को आए 6।3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और इसके बाद के झटकों से मची तबाही में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

17 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

20 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

21 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

21 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

21 hours ago