ख़बर ख़बरों की

तंजानिया की राष्ट्रपति हसन भारत की चार-दिवसीय यात्रा पर

दिल्ली । तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार-दिवसीय यात्रा शुरू की। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। हसन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‎कि द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देते हुए तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचीं। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा है। हसन ने र‎विवार शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‎कि भारत की राजकीय यात्रा पर आईं तंजानिया की राष्ट्रपति सुलुहू हसन से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की सराहना करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। तंजानिया की राष्ट्रपति 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

8 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

8 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

8 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

8 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

8 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

8 hours ago