ख़बर ख़बरों की

सिक्किम में सड़कें-पुल बहे, सेना के 23 जवान लापता

गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सड़कें और पुल बह गए हैं। सेना के 23 जवान लापता हैं। बादल फटने से उत्तरी सिक्किम की साउथ लहोनर्क झील फूट गई है। तीस्ता नदी में उफान से तीन जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है। दो नागरिकों की मौत की खबर आई है। घायलों और मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

झील का पानी सिक्किम के तीन जिलों मगन, गंगटोक और पक्योंग के नदी किनारे वाले इलाके में फैल गया। मंगलवार रात करीब 12:40 के बाद यह घटना हुई है। गंगटोक के जिलाधिकारी तुषार निखरे ने कहा कि भारी वर्षा बीच बादल फटने के कारण साउथ लहोनर्क झील टूट गई। यह झील मगन जिले के चुंगथाग में है। सिंगतम, रंगपो, मल्ली और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता किनारे बाढ़ आ गई है।
चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए हैं। गुवाहाटी में रक्षा पीआरओ ने बताया कि घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।
Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 days ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

2 days ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 days ago