ख़बर ख़बरों की

संयुक्त राष्ट्र ने Pakistan में आई बाढ़ को बताया जलवायु परिवर्तन का परिणाम

 

न्यूयॉर्क। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने ‎पिछले साल पा‎किस्तान में आई बाढ़ को जलवायु प‎रिवर्तन का प‎रिणाम बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का परिणाम बताया है। बुधवार को यूएन महासचिव ने कहा ‎कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बड़े पैमाने पर समर्थन की जरूरत है और वह इसका हकदार भी है। उन्होंने कहा ‎कि मैं दानदाताओं से और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि मामले में इस्लामाबाद को 816 मिलियन डॉलर में से केवल 69 प्रतिशत ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अभी भी फंड का इंतजार कर रहा है और देरी से लोगों का जीवन और कठिन हो जाएगा। पाकिस्तान की बाढ़ को जलवायु परिवर्तन से जोड़ने की बात करते हुए उन्होंने कहा, ‎कि देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के एक प्रतिशत से भी कम के लिए जिम्मेदार है, लेकिन इसके लोगों को जलवायु संबंधी प्रभावों से अन्य जगहों के लोगों की तुलना में 15 गुना अधिक भुगतना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लीबिया से लेकर हॉर्न ऑफ अफ्रीका, चीन, कनाडा और उससे आगे तक के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा ‎कि पाकिस्तान जलवायु अराजकता की भविष्यवाणी का एक उदाहरण है। इस‎लिए विकसित देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों के लिए ग्रीन क्लाइमेट फंड में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने होंगे। महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने मोरक्को और लीबिया में बाढ़ का जिक्र किया और कहा ‎कि दोनों दुखद घटनाएं एक गंभीर स्थिति की ओर से ध्‍यान खींचती हैं।

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 days ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

2 days ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 days ago