क्वालालंमपुर। मलेशिया की रहने वाली एक लड़की ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया है। यह 10 साल की शतरंज प्रेमी लड़की काफी सुर्खियों में है। उसे शतरंज से बेहद प्यार है। दरअसल, पुनिथमलार राजशेखर नाम की लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर केवल 45.72 सेकंड में शतरंज की बिसात बिछा देती है। इस लड़की ने अपने विशिष्ट टैलेंट से आंखों पर पट्टी बांधकर सबसे कम समय में शतरंज सेट तैयार कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पुनिथमलार के स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान, जहां उसके माता-पिता और शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन भी मौजूद था, सभी उसके आश्चर्यजनक टैलेंट शतरंज क्रॉस बोर्ड की रिकॉर्ड-सेटिंग के गवाह बने। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ बातचीत के दौरान, पुनिथमलार राजशेखर ने बताया, ‘मेरे पिता मेरे कोच हैं, और हम लोग लगभग हर दिन एक साथ खेलते हैं। 10 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने का विचार तब आया जब वह ऐसी असाधारण उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाली डॉक्यूमेंट्रीज देख रही थी।
अपनी रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि पर उन्होंने बताया कि शतरंज का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिससे उसे गर्व की भावना से भर गई। इसके अलावा, उसने दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की। रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के लिए उनकी प्रेरणा स्रोत के बारे में बताया कि लोगों को अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए खुद को चुनौती देते देखकर मुझे भी प्रेरणा मिली थी। मैं विशेष रूप से लोगों को व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करने और खुद को अपनी सीमाओं से परे धकेलने के विचार से काफी प्रभावित हुई थी और मुझे विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में ऐसा करने का तरीका सही लगा।
रिकॉर्ड बनाने के प्रयास के अपनी तैयारी के बारे में लड़की ने बताया, ‘मैंने उनकी तकनीक और रणनीतियों को समझने के लिए पिछले रिकॉर्ड धारकों के वीडियो का अध्ययन किया। पुनिथमलार राजशेखर वर्ष 2022-2023 के एशिया के उत्कृष्ट बाल पुरस्कार से नवाजी गई थीं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मलेशियाज़ किड्स गॉट टैलेंट जैसे शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। गणित उसका पसंदीदा विषय होने के कारण, वह भविष्य में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना भी देखती है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…