ख़बर ख़बरों की

देश में हर गारंटी के पूरे होने की एक मात्र गारंटी है केवल Modi – PM Modi

प्रधानमंत्री ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को किया संबोधित

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दिल एमपी से भाजपा का विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा हैं। सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल हुए। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है एमपी के मन में क्या है। भाजपा नई ऊर्जा से भरी, हर कार्यकर्ता का हौसला बुलंद है। एमपी को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसंघ के जमाने से आज तक एमपी के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। राजमाता सिंधिया, अटल बिहारी, खंडेलवाल, कुशाभाऊ जैसे महान व्यक्तितव मध्यप्रदेश से निकले, जिन्होंने हमे आज यहां तक पहुंचाया है। एमपी सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। आज देश अमृत काल की विकास यात्रा पर निकला है तो एमपी का महत्व और बढ़ गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के बीस साल हो गए है। जो युवा बीस साल के है या पहली बार जब वो वोट डालेंगे तो उसने भाजपा की ही सरकार देखी है। कांग्रेस राज का भ्रष्टाचार को उन्होंने नहीं देखा है। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू बना दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने कांग्रेस के समय की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सडक़ नहीं देखी, अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर को नहीं देखा। भाजपा अपने हर कार्यकाल में एमपी को विकास के ऊंचाई पर ले गई है। यहां के युवाओं ने भाजपा के सुशासन को ही देखा है। आने वाले चुनाव बहुत अहम है हमे ध्यान रखना है की विकास के रास्ते को जो बनाया है वो भटके नहीं, अटके नहीं। कांग्रेस जंग लगा लोहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत जंग लगे लोहे के समान हो गई है। उसके पास भविष्य की सोच नहीं है और न ही भविष्य को देखने का सामथ्र्य तथा देशहित को समझने की क्षमता बची है। कांग्रेस को विकसित भारत के हर प्रोजेक्ट में खोट नजर आता है। उसने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, लेकिन आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। आधुनिक सडक़ों, चौड़े हाईवे, एक्सप्रेस वे की कांग्रेस आलोचना करती है। देश में वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बुलेट ट्रेन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब नहीं पच रहा, वह इनकी भी आलोचना करती है। भाजपा की सरकार ने देश का भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरा देश तारीफ कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका पहले दिन से विरोध कर रही है और कांग्रेस के लोग आज भी नकारात्मकता फैला रहे हैं। कांग्रेस की पहचान कुनीति, कुशासन और करप्शन प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते 20 सालों से भाजपा की सरकार है। महाकुंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मतदाताओं में बड़ी संख्या ऐसे सौभाग्यशाली युवाओं की है, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी। इन युवाओं ने प्रदेश की लाचार कानून व्यवस्था नहीं देखी, खस्ताहाल सडक़ें नहीं देखी और अंधेरे में जीने की मजबूरी नहीं देखी। लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने एक साधन संपन्न प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। कुनीति, कुशासन और करप्शन कांग्रेस की पहचान बन गए। मोदी ने कहा कि मैं आज के नौजवानों को यह बता देना चाहता हूं कि अगर उनके माता-पिता या दादा-दादी अभावों में जीये हैं, तो इसकी वजह कांग्रेस है। उन्हें मुसीबतें झेलने पर मजबूर करने वाली कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि देश को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह पहले भी मिल सकता था, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को गौरव बढ़ाने में लगी रही। कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी, अभावों और मुश्किलों में ही फलती-फूलती है। कांग्रेस गरीबों को तरसाती रही और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाती रही। कांग्रेस हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है एमपी के विकास का पैसा कांग्रेस के लोग लूट ले, क्या आप ये चाहते हैं। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है जो रखे रखे खत्म हो जाता है। उनके पास विजन नहीं है। कांग्रेस हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। डिजिटल इंडिया, भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्र मुग्ध है। भाजपा वंदे भारत जैसे ट्रेन ला रहे हैं, स्टेशन को वल्र्ड स्तर का बना रहे हैं। सरकार बुलेट ट्रेन पर काम कर रही है, नया संसद भवन बनाया, पूरा देश इन सब काम की तारीफ कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इन सब काम का विरोध कर रही हैं। भारत कुछ भी नया या उन्नति करे कांग्रेस को ये पसंद नही आता है। देश का नाम रोशन होने पर ,इज्जत बढऩे पर मान बढऩे पर आपको खुशी होती है कांग्रेस वाले को नहीं होती है। कांग्रेस न ही खुद बदलना चाहती है न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश को बीसवीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। फस्र्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता दादा दादी को अभाव में रखने के लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली एक मात्र पार्टी है। यह सिर्फ एक परिवार के गौरव गान करती रही। उनकी राजनीति अभाव और गरीबी में फलती फूलती है। ये ऐसी व्यवस्था करते हैं कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, तब कांग्रेस को मौका मिलता है की हमने आपको ये दिया है। कांग्रेस ने जान बूझकर देश को गरीब रखा। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी पीएम मोदी ने कहा कि आपको परेशानी न हो इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन है। आखिर व्यक्ति तक सरकार क लाभ मिले। इसी के तहत हमने काम किया है। सरकार ने स्ष्ट स्ञ्ज ह्रक्चष्ट सबको लाभ देने का काम किया है। गरीब का जीवन बेहतर करने के लिए प्रमाणिक प्रयास किया।अभाव को दूर किया, इसका नतीजा ये है कि तरक्की हुई। कांग्रेस ने पचास साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? आंकड़े बाते हुए पीएम ने कहा कि 13.5 करोड़ लोगों को भाजपा सरकार ने पांच साल में गरीबी से बाहर निकाला है। गरीबों का कल्याण करना हमारा काम है। ये जो संख्या है वो एमपी की कुल आबादी से अधिक लोगों को गरीबी के जहर निकाला है। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है वो जमीन पर उतरती है घर घर पहुंचती है। कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर देश ने इतिहास रच दिया। दशकों से इसका इंतजार था। लोग कहते थे ये कभी हो ही नहीं पाएगा, आखिर मोदी है तो मुमकिन है।
Gaurav

Recent Posts

Manufacturing Output Growth Slips to 3-Month Low on Weak Demand, India-Pakistan Conflict

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…

2 weeks ago

GST Collections Rise 16.4% to Over Rs2.01 Lakh Crore in May, Imports Drive Growth Surge

Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…

2 weeks ago

India’s FY25 Fiscal Deficit Stays Within Target at 4.8% of GDP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…

2 weeks ago

India’s GDP Grows 7.4% in March Quarter, FY25 Growth Slows to 6.5

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…

3 weeks ago

Narayana Murthy Funds IIM Ahmedabad’s First Inflation-Proof MBA Scholarship: Here’s How It Works

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…

3 weeks ago

India’s Economy More Than Half the Size of US in PPP Terms, Says NITI Aayog VC Suman Bery

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…

3 weeks ago