ख़बर ख़बरों की

विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लगा झटका

पार्टी में सबकुछ अच्छा होने का दावा करने वाली भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगने वाला है, गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है, उन्होंने कहा कि भाजपा में अब समर्पित कार्यकर्ताओं की जरुरत नहीं हैं, वे 19 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे देंगी।

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित 39 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने पूर्व विधायक ममता मीणा का टिकट काट दिया और उनकी जगह प्रियंका मीणा को उम्मीदवार बनाया है, तब से ममता मीणा नाराज है, उनका कहना है कि लगातार पार्टी के लिए समर्पित रही उसका ये परिणाम उन्हें मिला है। आपको बता दें कि ममता मीणा पूर्व जिला पंचायत अद्याक्ष हैं, वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य है और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मेरे समर्थकों ने मुझे जनादेश देते हुए कहा कि चुनाव तो आपको ही लड़ना है हम सब आपके साथ हैं, तो मैंने जनादेश यात्रा निकालने का फैसला लिया और आज से जनादेश यात्रा निकाल रही हूँ ये यात्रा लगातार जारी रहेगी। ममता मीणा ने कहा कि पिछले दिनों जिले में जन आशीर्वाद यात्रा आई थी लेकिन पार्टी ने ना तो मुझे इसका निमंत्रण दिया और ना ही कार्यकर्ताओं को सूचना दी इसलिए मैंने अब भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया है, मैं कल 19 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दूंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नेताओं उमा भारती जी का अपमान किया अब मेरा अपमान किया आज ये वो भाजपा नहीं बची जो पहले थी , उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को हराकर भाजपा की सरकार बनाई थी लेकिन अब पुराने कार्यकर्ताओं को दूध में डली मक्खी की तरह निकाल कर फेंका जा रहा है , 17 सितंबर को चाचौड़ा का टिकट हुआ था मैंने एक महीने इन्तजार किया, लेकिन मेरा लगातार अपमान हो रहा है मैं कैसे यहाँ रह सकती हूँ ।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

28 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

33 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

36 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

40 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

44 mins ago