गिनीज बुक में दर्ज है अमेरिका का ये सांड, हर रोज की डाइट सुनकर रह जाएंगे हैरान

वॉशिंगटन। अमे‎‎रिका में एक सांड ऐसा भी है ‎जिसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। यह सांड स्विस ब्राउन प्रजाति का है। इस प्रजाति के सांड की ऊंचाई छह फीट से ज्यादा है, और यह दुनिया का सबसे बड़ा सांड है। टॉमी नाम के इस सांड की उम्र 13 साल है। ये सांड अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक फार्म पर अपने मालिक फ्रेड और लॉरी के साथ रहता है। टॉमी हर रोज 13 किग्रा सूखा अनाज और 34 किग्रा से ज्यादा घास खाता है। वह 150 लीटर से ज्यादा पानी पी जाता है। इसके अलावा वह सेब भी खाता है। फ्रेड का कहना है कि उनका ज्यादातर पैसा उसे खिलाने में ही खर्च हो जाता है। हालांकि टॉमी इस समय पैर के दर्द से पीड़ित है और वह खेतों में पहले की तरह नहीं घूम पा रहा है। जब यह सिर्फ एक दिन का था, तब से अपने मालिकों के साथ है।

इसके मालिक उसे परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। यह सांड दिनभर खेतों में घूमता है और दालचीनी वाले बन पसंद करता है। क्योंकि वह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके मालिकों ने कभी नहीं सोचा था कि यह 1.87 मीटर तक बड़ा हो जाएगा। आकार के कारण टॉमी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रिकॉर्ड के मुताबिक यह अब जीवित सबसे बड़ा सांड है। बताया जाता है ‎कि 2010 में टॉमी की नीलामी होने वाली थी, तभी उसे फ्रेड अपने साथ ले आए थे। फ्रेड ने टॉमी को एक पशुधन की जगह अपने परिवार का सदस्य माना। उनका कहना है कि जब वह मर जाएगा, तो खेत में ही दफन होगा। लॉरी ने कहा कि देखने में यह दैत्याकार और खतरनाक लगता है, लेकिन वास्तव में यह बेहद शांत है। बधिया किए जाने के बावजूद भी यह शांत है, जो आमतौर पर नहीं होता। लॉरी ने कहा कि टॉमी परिवार के सदस्यों पर लगातार नजर रखता है। मेरे पिता कहां है, यह वह देखता रहता है। इस सांड को देखने जब बच्चे आते हैं तो यह उनके साथ भी अच्छे से रहता है। टॉमी बच्चों के लिए अपना सिर झुका देता है, ताकि वह सहला सकें।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

12 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

15 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

15 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

15 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

15 hours ago