ख़बरे

टीम India ने Sri Lanka को हराकर 8वीं बार जीता Asia Cup का खिताब, फाइनल में सिराज ने बरपाया कहर

हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीत लिया। सिराज ने 21 रन देकर छह विकेट लेते हुए श्रीलंका को एशिया कप के सबसे कम स्कोर 50 रन पर ढेर कर दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज सिर्फ 92 गेंदें (15.2 ओवर) खेल पाए। जवाब में शुभमन गिल (27*) और ईशान किशन (23*) ने महज 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

यह एशिया कप इतिहास का सबसे एकतरफा फाइनल रहा, जिसमें विजेता टीम को 263 गेंद शेष रहते 10 विकेट से जीत मिली। भारत का यह एशिया कप का 10वां फाइनल था। श्रीलंका के साथ एशिया कप में यह उसका आठवां फाइनल था, जिसमें भारत को पांचवीं बार जीत मिली। सिराज ने पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में चार विकेट लिए। वनडे में इससे पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था। यही नहीं उन्होंने 16 गेंद के अंतराल में सबसे तेज पांच विकेट लेकर चमिंडा वास (श्रीलंका) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों के अंदर पांच विकेट लिए थे

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

10 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

10 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

10 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

10 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

10 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

10 hours ago