विक्टोरिया। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। एक महीने के भीतर सामने आई यह दूसरी वारदात है। यह मंदिर माता भामेश्वरी दुर्गा देवी का है, जो सरे में स्थित है। मंदिर पर काले रंग के स्प्रे से भारत विरोधी संदेश लिखे गए थे। मंदिर की दीवारों पर लिखा गया, पंजाब भारत नहीं है। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि हिंदू मंदिर श्री माता भामेश्वरी दुर्गा देवी सोसाइटी में तोड़फोड़ की गई है। दीवारों पर काले स्प्रे पेंट से भारत विरोधी कुछ संदेश लिखे गए हैं। समुदाय में दहशत पैदा करने के लिए इस तरह के कायरतापूर्ण हमले बढ़ रहे हैं। पुलिस को घटना के बारे में सतर्क कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सरे की घटना एक महीने से भी कम समय के बाद हुई है जब ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक और प्रमुख मंदिर में खालिस्तानी लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। 12 अगस्त को, दो अज्ञात लोगों ने सरे में एक मंदिर को हिंदू विरोधी और भारत विरोधी संदेशों से विरूपित कर दिया था।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…