त्रिपोली। पूर्वी लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,500 हो गई है, जबकि 7,000 अन्य घायल हो गए हैं। त्रिपोली स्थित आपातकालीन सेवाओं के एक प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक मरने वालों की कोई अंतिम संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों से शव अभी भी बरामद किए जा रहे हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10,000 लोगों के लापता होने की सूचना है और 30,000 लोग बाढ़ से विस्थापित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को एक भूमध्यसागरीय तूफान ने पूर्वी लीबिया में दस्तक दी। इससे बाढ़ आ गई और इससे बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, लीबिया में भारी बाढ़ के कारण हुई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। हमारी सहानुभूति पीड़ित परिवारों और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ है। इस कठिन समय में लीबिया के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करें।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…