प्रधानमंत्री ने MP को दी 50 हजार करोड़ की सौगात, विपक्षी गठबंधन पर किया हमला
बीना : PM नरेंद्र मोदी ने मप्र में 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखकर 50 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। बीना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। इस दौरान पीएम मोदी ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के इंडिया गटबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इस गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है, उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर भी फैसला किया है। इंडिया गठबंधन सनातन की संस्कृति को खत्म करने के संकल्प के साथ आया है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी देश या राज्य के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ चले और भ्रष्टाचार पर अंकुश रहे। एक समय था जब मप्र की पहचान पिछड़े राज्यों में की जाती थी। आजादी के बाद, जिन लोगों ने सबसे लंबे समय तक मप्र में शासन किया, उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं दिया।
पीएम ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। यह हमारे देश की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। जी20 प्रतिनिधि देश की विविधता और विरासत से प्रभावित हुए। पीएम मोदी ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रखा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली और पानी पहुंच रहा है। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है, आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। प्रधानमंत्री ने नर्मदापुरम जिले में विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र सहीत 10 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसमें इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…