क्या नई तकनीक छीन रही है नौकरी? Google ने एक बार फिर सैंकड़ों लोगों को दिखाया Company से बाहर का रास्ता

मुंबई। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने एक बार फिर छंटनी की है। कंपनी ने इस बार अपनी ग्‍लोबल रिक्रूटमेंट टीम से सैंकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की छंटनी करने वाली अल्‍फाबेट पहली कंपनी बन गई है। साल 2023 की शुरुआत में टेक कंपनियों ने छंटनी शुरू की थी और कर्मचारियों को निकालने का दौर अभी बीता नहीं है। अल्‍फाबेट के साथ ही मेटा और अमेजन सहित कई दिग्‍गज टेक कंपनियां पहले भी बहुत से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्‍फाबेट ने सैकड़ों पदों को समाप्त करने का फैसला लिया है। यह व्यापक पैमाने पर छंटनी का हिस्सा नहीं है। महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए टीम की संख्या को बरकरार रखा जाएगा. अल्फाबेट ने जनवरी में भर्ती और इंजीनियरिंग टीमों में लगभग 12,000 नौकरियों में कटौती की थी। कर्मचारियों की ये छंटनी दुनिया भर में की गई थी, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग 6 फीसदी है। अमेजन की ओर से 18,000 नौकरियों में कटौती का एलान किया गया था।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अमेरिका सहित दुनियाभर में कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप्स ने भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में ग्रे और क्रिसमस नौकरी में कटौती अगस्त में जुलाई से तीन गुना से अधिक और एक साल पहले की अवधि की तुलना में लगभग चार गुना बढ़ गई है। एक सर्वे में इकनोमिस्ट ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए नए दावों में 9 सितंबर को समाप्त सप्ताह में लगभग 8 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया भर की टेक कंपनियां अपने ऑपरेशन को रेशनालाइज बनाने, कॉस्ट कटिंग करने और एफिशिएंसी लाने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही हैं। यही वजह है कि गूगल के अलावा अमेजन, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता इस साल दिखाया है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

2 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

2 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

2 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

2 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

2 hours ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

3 hours ago