एक साथ 16 Companies में काम कर रही महिला, बिना ऑफिस गए ले रही मोटी सैलरी

बीजिंग। एक महिला की धोखाधड़ी की कहानी इनदिनों चर्चा में है। महिला एक साथ 16 अलग अलग कंपनियों में नौकरी कर रही थी। मगर हैरानी की बात ये है कि वे कभी दफ्तर नहीं गई। फिर भी महिला खूब पैसा कमा रही थी। ऐसा तीन साल से हो रहा था। इसतरह महिला इतनी मालामाल हुई कि एक बंगला भी खरीद लिया। लेकिन अब पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुआन जॉब इंटरव्यू के दौरान तस्वीरें क्लिक कर रही थी। तभी इन्हें अलग अलग कंपनियों के चैट ग्रुप्स पर शेयर कर दिया। महिला ने सभी ग्रुप्स पर लिखा कि वे क्लाइंट्स के साथ मीटिंग कर रही थी। मगर इस बार उसकी ये चोरी पकड़ी गई। 16 नौकरियां एक साथ करने के लिए उसने हर एक डिटेल अपने पास लिखी हुई थी, जैसे कंपनी का नाम, नौकरी शुरू होने की तारीख, पद का नाम, सभी जगह मिली पोजीशन और सैलरी के अलग अलग बैंक अकाउंट हैं। महिला एक साथ कई कंपनियों को बेवकूफ बना रही थी।

गुआन के साथ अपराध में उसका पति चेन कियांग भी शामिल है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जनवरी 2023 में एक कंपनी के मालिक लियु जियान ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का पता लगाया। अक्टूबर 2022 में कंपनी ने टीम लीडर सहित सात अन्य लोगों को हायर किया था। इसमें टीम लीडर की सैलरी 20 हजार युआन थी। बाकी की सैलरी इससे आधी थी। इनके सीवी में काम का अनुभव काफी अच्छा बताया गया था। लेकिन ये लोग उम्मीद मुताबिक काम नहीं कर सके। सभी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिए गए। इसके बाद लियु को सभी के दस्तावेजों में गड़बड़ी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जब जांच हुई तब पता चला कि गुआन के कई बैंक अकाउंट हैं। इनमें सैलरी के तौर पर खूब पैसा आ रहा है। इनका एक बड़ा गैंग है, जो कंपनियों को बेवकूफ बनाकर नौकरी लेता है। ये लोग फर्जी दस्तावेजें और लुभावने सीवी के बल पर नौकरी हासिल करते हैं। क्लाइंट से मीटिंग का बहाना बनाते हैं और सैलरी लेते रहते हैं। आखिर में कंपनियां परेशान होकर इन्हें खुद ही निकाल देती हैं। गुआन के ग्रुप के 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

1 day ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

1 day ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

2 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

2 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

2 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

2 days ago