ख़बर ख़बरों की

मुख्यमंत्री Chouhan ने Sagar मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में होशंगाबाद रोड पर बने 300 बिस्तरों वाले नवनिर्मित सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का लोकार्पण किया। निजी क्षेत्र के इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी तरह के रोगियों की देखभाल की सुविधा और विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने अस्पताल परिसर में नव निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना, पौध-रोपण, पट्टिका का अनावरण और फीता काट कर अस्पताल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अस्पताल का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रसिद्ध उक्ति “पहला सुख- निरोगी काया” का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’ अर्थात सब धर्मों का माध्यम शरीर ही है। शरीर हमेशा स्वस्थ रहे, इसके हमें निरंतर प्रयासरत होना चाहिएं, लेकिन कई बार इस संसार में अस्वस्थता हमें घेर लेती है। ऐसे समय में अस्पताल और क्लीनिक ही सहारा होते हैं। अस्वस्थता से उबारने का माध्यम डॉक्टर ही हैं। उनकी इस भूमिका के कारण यह कहा जाता है कि भगवान के बाद यदि किसी का दूसरा स्थान है, तो वह डॉक्टर का ही है। अस्पताल की आत्मा डॉक्टर हैं, जब डॉक्टर ठीक ढंग से काम करेंगे तो ही अस्पताल सफलतापूर्वक चल पाएगा। डॉक्टर साथियों से यही अपेक्षा है कि वे मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देकर स्वस्थ बनाएं, इसी में उनके जीवन की सार्थकता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ कि किसी को अस्पताल आना न पड़े और यदि कोई आए तो वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जाए। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है, पर्यावरण और प्रकाश का बेहतर प्रबंध है। मुख्यमंत्री चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सागर ग्रुप के संस्थापक सुधीर अग्रवाल, सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के चीफ आपरेटिंग आफीसर डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉयरेक्टर डॉ. आदित्य अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

23 hours ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

1 day ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

2 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

2 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

2 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

2 days ago