ख़बर ख़बरों की

किम जोंग-उन हथियार सौदे पर Putin के साथ बातचीत के लिए कर सकते हैं रूस का दौरा

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और संभावित हथियार सौदे पर चर्चा करने के लिए रूस का दौरा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के एक अखबार में प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में अज्ञात अमेरिकी और संबद्ध अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि किम अगले सप्ताह व्लादिवोस्तोक की यात्रा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है ‎कि किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से, संभवतः बख्तरबंद ट्रेन से रूस के प्रशांत तट पर व्लादिवोस्तोक तक यात्रा करेंगे, जहां वह पुतिन से मिलेंगे।

इसमें कहा गया है ‎कि दोनों नेता ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक में सुदूर पूर्वी संघीय विश्वविद्यालय के परिसर में होंगे, जो 10 से 13 सितंबर तक चलने वाला है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने पूछे जाने पर रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि किम रूस में उच्च स्तरीय बातचीत की उम्मीद कर सकते हैं। एनएससी के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की जुलाई में प्योंगयांग की यात्रा का हवाला देते हुए एक समाचार एजेंसी को बताया कि जैसा कि हमने सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है, रूस और डीपीआरके (उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम) के बीच हथियार वार्ता सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। एनएससी के प्रवक्ता ने कहा ‎कि हमारे पास जानकारी है कि किम जोंग-उन को उम्मीद है कि ये चर्चाएं जारी रहेंगी, इसमें रूस में नेता स्तर की राजनयिक भागीदारी भी शामिल होगी।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

9 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

12 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

12 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

12 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

13 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

13 hours ago