ख़बर ख़बरों की

Donald Trump ने मगशॉट के साथ ‘X’ पर की वापसी, पोस्ट में क्या लिखा?

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘एक्स’ पर लंबे समय बाद वापसी हुई है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प के मगशॉट पोस्ट को नेक्सट लेवल का करार दिया। अपने पहले ट्वीट में ट्रंप ने अपना मगशॉट को शेयर किया है। मगशॉट जेल से जारी की गई तस्वीर होती है, जो किसी आरोपी या अपराधी के पहुंचने के तुरंत बाद ली जाती है। इसपर ट्रंप का अकाउंट बहाल किया गया, उस वक्त उनके 10 लाख फॉलोअर नजर आ रहे थे। लेकिन 30 मिनट के भीतर ये संख्या बढ़कर 21 लाख पर पहुंच गई।
एक्स पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट को मस्क ने दोबारा पोस्ट किया, जिसने इस नेक्स्ट-लेवल शीर्षक दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार को पलटने की साजिश रचने के आरोप में गुरुवार को अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण करने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने ‘एक्स’ का ढाई साल के अंतराल के पश्चात पहली बार इस्तेमाल किया। ट्विटर ने आठ जनवरी, 2021 को ट्रंप का खाता अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद यह ट्रंप का पहला ट्वीट है।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

9 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

9 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

9 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

9 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

9 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

10 hours ago