ख़बर ख़बरों की

नहीं रुकने वाला भारत : चांद के बाद अब मंगल पर यान उतारने की है हमारी योजना : ISRO प्रमुख

इसरो प्रमुख ने ‎‎दिया वैज्ञा‎निकों को श्रेय, बताया पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा

बेंगलुरु । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख एस.सोमनाथ ने चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) की सफलता का श्रेय सभी वैज्ञा‎निकों को ‎‎दिया है। उन्होंने ‎‎मिशन पूरा होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा ‎कि हमने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बेहद कष्ट और पीड़ा सही। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में इसरो का यान इसी तरह मंगल ग्रह पर भी उतरेगा। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है और यह सफलता ‘बहुत बड़ी और ‘प्रोत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की यात्रा कठिन है और प्रौद्योगिकी क्षमता हासिल करने के बावजूद आज किसी भी देश के लिए किसी खगोलीय पिंड पर यान को सफलतापूर्वक उतारना मुश्किल कार्य है। इसरो प्रमुख ने कहा कि भारत ने यह सफलता केवल दो मिशन में हासिल कर ली है। चंद्रमा पर यान उतारने की पहली कोशिश मिशन चंद्रयान-2, अंतिम समय में असफल रहा था जबकि चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल हुआ। चंद्रयान-1 का उद्देश्य केवल मानव रहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करना था।

सोमनाथ ने कहा ‎कि यह चंद्रयान-3 मिशन की सफलता हमारा न केवल चंद्र मिशन के लिए आत्मविश्वास बढ़ाएगी बल्कि यह मंगल तक जाएगी। एक समय मंगल ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी और हो सकता है कि भविष्य में शुक्र ग्रह और अन्य ग्रहों पर भी, यह कोशिश हो। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 कठिन मिशन है और हम इसके लिए बहुत ही पीड़ा और कष्ट से गुजरे। इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-2 के लिए काम करने वाले अहम वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने कहा ज्यादातर लोग जो चंद्रयान-2 के साथ थे, वे हमारे साथ हैं और चंद्रयान-3 में हमारी मदद कर रहे हैं। वे इसका हिस्सा हैं, वे इतनी पीड़ा से गुजरे हैं।
इसरो प्रमुख सोमनाथ बताया कि यह वैश्विक स्तर के उपकरणों के साथ पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया मिशन था। उन्होंने कहा ‎कि चंद्रयान-3 में हमारे पास जो प्रौद्योगिकी है, वह चंद्रमा पर जाने वाली किसी भी अन्य प्रौद्योगिकी से कम जटिल या कमतर नहीं है। हमारे पास चंद्रयान-3 में दुनिया के सबसे अच्छे सेंसर, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उपकरण हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से ऑनलाइन माध्यम से इस जटिल मिशन के मुकाम तक पहुंचने के गवाह बनने के लिए जुड़े थे और उन्होंने भी वैज्ञानिकों की कोशिश की ‎दिल खोल कर प्रशंसा की थी।
AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

India, Norway Discuss EFTA Pact; $100 Billion FDI TargetIndia, Norway Discuss EFTA Pact; $100 Billion FDI Target

India, Norway Discuss EFTA Pact; $100 Billion FDI Target

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,1 May'25 Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal concluded his…

2 hours ago
Make UPI robust to prevent disruptions,FM Sitharaman tells NPCIMake UPI robust to prevent disruptions,FM Sitharaman tells NPCI

Make UPI robust to prevent disruptions,FM Sitharaman tells NPCI

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 April'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has underscored the need…

1 day ago
India Lifts 171 Million People Out of Extreme Poverty in a decade: World BankIndia Lifts 171 Million People Out of Extreme Poverty in a decade: World Bank

India Lifts 171 Million People Out of Extreme Poverty in a decade: World Bank

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,28 April'25 India has lifted an estimated 171 million people out…

3 days ago

FPIs Pull $2.27 Billion from Indian Debt in April, Marking Largest Outflow Since May 2020

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April’25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) have withdrawn over $2.27 billion…

7 days ago

India Likely to Top Global Growth Charts Despite IMF, World Bank Forecast Revisions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,24 April'25 Despite downward revisions from major global financial institutions, India…

7 days ago

Bharat vs. India: Uneven Recovery in Rural and Urban Regions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 April’25 India's economic narrative in 2025 is a tale of…

1 week ago