ख़बर ख़बरों की

Nigeria : Boko Haram के आंतकियों ने 42 महिलाओं को अगवा किया

मैदुगुड़ी। नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में बीते दिनों कट्टरपंथियों के हमले से करीब 42 महिलाओं को अगवा कर लिया है। नागरिक संयुक्त कार्य बल ‘अबा’ के अनुसार, ये महिलाएं बोर्नों के जेरे जिले में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं। तभी कट्टरपंथियों ने उन पर हमला कर द‍िया। यह स्थान आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है, जो वहां 14 वर्ष से अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। लोगों ने बताया कि ये महिलाएं माफा जिले से थीं जो शरणार्थियों के शिविरों में रह रही थीं और लकड़ियां बेचकर अपनी आजीविका चलाती थीं। जिले के सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने घटना की पुष्टि की है।

मैदुगु ने कहा क‍ि हमें कल सूचना मिली कि 46 महिलाओं को अगवा किया गया, लेकिन इसमें से केवल 4 महिलाओं को घर जाने दिया गया शेष 42 अभी उनके कब्जे में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कट्टरपंथियों ने प्रत्येक महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर या करीब 45000 रुपये) की फिरौती मांगी है। स्थानीय लोग महिलाओं की रिहाई के लिए कम पैसे देने के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कट्टरपंथियों ने इसके पहले क्षेत्र में किसानों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कर कुछ घंटों पश्चात घटना को अंजाम दिया।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

5 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

5 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

5 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

5 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

5 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

6 hours ago