काठमांडू। काठमांडू से बेनी जा रही एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि अनके लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज नेपाल के धाडिंग जिले में त्रिशूली नदी में यात्री बस गिर गई, जिससे 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 19 यात्री घायल हो गए। धादिंग पुलिस प्रमुख एसपी गौतम मिश्रा ने कहा कि गजुरी ग्रामीण नगर पालिका में देर सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं।
इस समय नदी में तलाशी अभियान जारी है। गजुरी ग्रामीण नगर पालिका की उपाध्यक्ष शर्मिला बिसुरल ने कहा कि गजुरी झरने के पास से बस सड़क से उतरकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। बस का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। यहां पर बचाव कार्य अभी जारी है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…