ख़बरे

Madhya Pradesh में अब प्रतिमाह 30 हजार रुपये सम्मान राशि मिलने के हुए आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की सम्मान निधि अब 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।

 

दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी
लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।
इस आशय के निर्देश भी
जारी निर्देश में कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुंचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाए। लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि आठ हजार रुपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून 2023 को आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणाएं की थीं, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नर, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

3 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

3 hours ago