सागर । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि यदि मप्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। वहीं हर किसान का पूरा कर्जा माफ करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की चुनावी तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को सतना पहुंचे। सतना में एक रैली को सबोधित करते हुए खरगे ने कई ऐलान किए। खरगे ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी। खरगे ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सिफारिश पर मंजूर किए गए बुंदेलखंड पैकेज को लागू नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। यहां पर एलपीजी सिलेंडर सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को हर महीना 1500 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लिया जाएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…