ख़बर ख़बरों की

दुनिया की सबसे बड़ी योजना है लाड़ली बहना योजना – CM चौहान

सनघटा सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने से पिछोर भी पंजाब की तरह होगा हरा-भरा – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
सवा करोड़ बहनों के खाते में हर माह पहुँच रहे हैं एक हजार रूपए
पिछोर में 409 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। सवा करोड़ बहनों के खाते में सरकार हर माह एक हजार रूपए डाल रही है। एक वर्ष में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रूपए पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुए लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। सम्मेलन में उनके साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माताओं और बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने की योजना है लाड़ली बहना योजना । लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1250 रूपये, 1500 रूपये, 1750 रूपये, 2000 रूपये, 2250 रूपये, 2500 रूपये, 2750 रूपये और फिर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ व प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया।साथ ही 409 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछोर क्षेत्र की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछोर को जिला बनाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। आने वाले दिनों में पिछोर जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। माँ-बहनों के जीवन से गरीबी दूर करना ही हमारा एक मात्र मकसद है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर तेसे कार्य किया जा रहा है। पिछोर जिले की सनघटा सिंचाई परियोजना 150 करोड़ रूपए की लागत से पूरी होगी। इससे 10 हजार किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल देश व विश्व में बल्कि अब चाँद पर भी चंद्रयान के माध्यम से भारत का ध्वज लहरायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से देश भर में कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अनेक योजनाओं क क्रियान्वयन में देश भर में सिरमौर बना है।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछोर से सिंधिया परिवार का पुराना रिश्ता है। यहाँ के विकास के लिये सिंधिया परिवार हमेशा कार्य करता रहा है। सिंधिया ने कहा किबमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछोर आए हैं तो 400 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात लेकर आए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल, 150 करोड़ रूपए की सिंचाई परियोजना के साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए यहाँ स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंधिया ने कहा कि सिंचाई परियोजना पूरी होने से पिछोर का क्षेत्र भी पंजाब की तरह हरा-भरा हो जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पहले बेटियों को बोझ माना जाता था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किया है। इन दोनों योजनाओं की प्रशंसा सम्पूर्ण देश में हो रही है। किसान भाईयों को भी केन्द्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 6 हजार रूपए किसानों के खाते में किसान कल्याण योजना के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों को डबल इंजन सरकार का यह लाभ भी मिल रहा है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि गरीब कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का कार्य कर रही है।
क्षेत्रीय सांसद के पी यादव ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश की सरकार मिलकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम जन कल्याण का काम कर रही है। इससे महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रीतम लोधी ने कहा कि पिछोर की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव उनके मध्य रहकर विकास के लिये कार्य करता रहूँगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा।
मुख्यमंत्री की जन दर्शन यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछोर पहुँचकर जन दर्शन यात्रा के माध्यम से जनता से भेंट की और अभिवादन किया। पिछोर के मंडी प्रांगण से छत्रसाल स्टेडियम तक के मार्ग पर हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री की जन दर्शन यात्रा में भागीदारी की। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जन दर्शन के दौरान नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया। विशेष रथ पर जन दर्शन यात्रा के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया उनके साथ थे।
लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री को बाँधी राखी
लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लाड़ली बहनाओं ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी बहनों को सदैव सुखी रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लाड़ली बहन सेना ने भी मुख्यमंत्री चौहान को स्वयं द्वारा तैयार की गई बड़ी राखी भेंट की।
Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

8 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

8 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

8 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

8 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

8 hours ago