ख़बर ख़बरों की

Scindia का बड़ा बयान, कोई तेरा-मेरा नहीं, जीतने वाले प्रत्याशी को ही मिलेगा टिकट

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश कार्य समिति की बैठक को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। 2023 और 2024 के लिए भी रणनीति बन रही है सिंधिया ने कहा कि अमित शाह जी का एक बहुत पुराना संबंध मध्यप्रदेश के साथ रहा है और इस बार भी पूर्ण चुनाव अभियान की बागडोर अमित शाह जी स्वयं संभाल रहे हैं। यह हमारी पहली बैठक नहीं है हमारी कई बैठकें भोपाल में हुई हैं। इंदौर में हुई है और अब ग्वालियर में बैठक आयोजित हो रही है जिसमें अमित शाह जी का शुभ आगमन एक शुभ शुरुआत का एक संकल्प है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रखी प्रस्तावना
कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुरुआत में बैठक की प्रस्तावना रखी और बैठक के उद्देश्य व कार्यक्रमों को बताया। बैठक शुरु होेने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा नहीं मौजूद नहीं थे। इसलिए बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल कर रहे हैंं। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, अश्विन वैष्णव, कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं।
विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। वे तुष्टिकरण के मसीहा हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण को देश की बरर्बादी का कारण बताया है।
जो जीतेगा उसे टिकट जरूर मिलेगा- सिंधिया
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों के टिकट कटने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई किसी गुट का नहीं है सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। यह कांग्रेस पार्टी नहीं है यहां आप का गुट मेरा गुट और किसी और का गुट रहेगा यह सारे के सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो जीतेगा उसे टिकट जरूर मिलेगा इसी नीति के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।
वीरेंद्र सिंह ने विजयवर्गीय के लाए हुए राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया
केंद्रीय मंत्री वीरेंद सिंह ने कहा कि भाजपा की भावना दल से बड़ा देश है। लेकिन कांग्रेस के पास झूठ का पुलिंदा है। देश पर 60 साल राज करने वाली कांग्रेस ने एक पैसा नहीं दिया। आज कांग्रेस हमारी बहनों को डेढ़ हजार देने की बात कर रही है। जबकि भाजपा ने बहनों को देना शुरू कर दिया है। इससे पहले वीरेंद्र सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय के लाए हुए राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।
भूपेंद्र सिंह ने कहा यह कार्य समिति की बैठक एक्शन के लिए है
केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कार्य समिति की बैठक में कहा कि यह कार्य समिति की बैठक एक्शन के लिए है। ग्वालियर भाजपा के लिए तीर्थ है। क्योंकि यहां पं दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मक वाद की संरचना की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया अटल बिहारी वाजपेयी, कुशभाऊ ठाकरे ने संघर्ष किया। 1950 में अंत्योदय का संकल्प लिया। उसी संकल्प के तहत गरीबों के कल्याण के लिए सरकार आगे बढ़ रही है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया। लेकिन सामना करने का साहस नहीं जुटा पाये। कांग्रेस झूठा गारंटी कार्ड लेकर और हम विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर आ रहे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य भारत आगे बढ़े हैं।
Gaurav

Recent Posts

अनुराग जैन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग…

2 mins ago

अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार और योग से हृदय को स्वस्थ रखने का करें प्रयास – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने विश्व हृदय दिवस पर प्रदेशवासियों से की अपील भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

8 mins ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

डिंडोरी जिले के शारदा आजीविका तथा छतरपुर जिले के हरि बगिया स्व-सहायता समूह का किया…

11 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में हुई दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों…

20 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय मंत्री चौहान ने की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण…

26 mins ago

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

23 hours ago