ख़बर ख़बरों की

CM शिवराज 21 व 22 अगस्त को दतिया जिले को विकास कार्यों की सौगातें देने पहुँचेंगे

नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास और लगभग 224 करोड़ रूपए लागत के

विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. मिश्र भी होंगे कार्यक्रमों में शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 व 22 अगस्त को ग्वालियर संभाग के दतिया जिले में विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें देने पहुँचेंगे। चौहान दतिया में नवीन एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। साथ ही लगभग 224 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी शामिल होंगे। नवीन एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 29 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से होने जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 21 अगस्त को सायंकाल 4.45 बजे दतिया के नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
21 अगस्त को इन कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को दतिया में 64 करोड़ 85 लाख के कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 29 करोड़ 30 लाख की लागत का नवीन एयरपोर्ट, 14 करोड़ की लागत की 18.3 किलोमीटर लम्बे दतिया से उनाव मार्ग एवं एक करोड़ 55 लाख की लागत से बने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का वर्कशॉप भवन शामिल है।
22 अगस्त को इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में 159 करोड़ 19 लाख की लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 32 करोड़ 59 लाख की लागत का सेवढ़ा में सिंध नदी पर नवीन सेतु का निर्माण, 30 करोड़ की लागत से इंदरगढ, पंडोखर समथर रोड़, 11 करोड़ 95 लाख की लागत के दतिया जिले के सिंहपुरा से तैड़ोत मार्ग में पहूज नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 39 करोड़ 89 लाख की लागत के भाण्डेर का सीएम राइज स्कूल, 24 करोड़ 36 लाख की लागत के इंदरगढ़ पिछोर मार्ग पर सिंध नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण, 11 करोड 7 लाख की लागत के भाण्डेर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निर्माण, 4 करोड़ 94 लाख की लागत से चिरोली से घोघूखिरिया वाया बुहारा बीकर मार्ग, 3 करोड़ 39 लाख की लागत का सेमई से मार पहारिया होते हुए चिरौली मार्ग एवं एक करोड़ की लागत से उनाव स्थित मौजा झालमऊ में स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
Gaurav

Recent Posts

दावा: चंद्रयान-3 जिस क्रेटर पर उतरा वह नेक्टरियन काल में बना था

नई दिल्ली। भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने उपलब्धि हासिल की है, जिसमें यह चंद्रमा के…

5 mins ago

अनुराग जैन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग…

9 mins ago

अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार और योग से हृदय को स्वस्थ रखने का करें प्रयास – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने विश्व हृदय दिवस पर प्रदेशवासियों से की अपील भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

16 mins ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

डिंडोरी जिले के शारदा आजीविका तथा छतरपुर जिले के हरि बगिया स्व-सहायता समूह का किया…

19 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में हुई दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों…

28 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय मंत्री चौहान ने की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण…

33 mins ago