ख़बर ख़बरों की

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश में लगातार दौरे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में सागर आए थे और संत रविदास लोक के लिए भूमि पूजन करके गए हैं। रविवार (20 अगस्त) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं।

वे यहां से गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे।

महा अभियान के शुभारंभ के बाद अमित शाह ग्वालियर रवाना हो जाएंगे। वहां वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद गायत्री नगर ग्वालियर में आयोजित भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान में शामिल होंगे और नए सदस्य बनाएंगे।

शाम को ग्वालियर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा के बाद किसी बड़े भाजपा नेता का ग्वालियर में यह पहला दौरा है।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

20 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

21 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

21 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

21 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

21 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

21 hours ago