ख़बर ख़बरों की

Climate Change से लड़ने के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम बनाने पर ‎दिया गया जोर

बलेम। अमेजन के जंगलों को बचाने के ‎लिए ब्राजील स‎‎हित आठ देश इस समय एकजुट होकर रणनी‎ति पर काम करने जा रहे हैं। इसके ‎लिए ‎पिछले ‎दिनों एक बैठक भी हुई है। बैठक ब्राजील के शहर बलेम में आयो‎जित हुई ‎जिसमें ब्राजील स‎हित बोलीविया, कोलंबिया और पेरू के राष्‍ट्रपति, जबकि इक्‍वाडोर, गुयाना, सूरीनाम व वेनेजुएला के प्रमुख अधिकारी अमेजन जंगल को बचाने के मकसद से इकट्ठे हुए। अमेजन जंगल के इलाके वाले इन देशों ने औद्योगिक देशों से वर्षा वनों को बचाने के लिए ज्‍यादा कोशिश करने को कहा है। बलेम में ये दो दिनी बैठक अमेजन को-ऑपरेशन ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन ने कराई, जो अमेजन जंगल के इलाकों के देशों का 45 साल पुराना गठबंधन है। ये इस संगठन की 45 साल में सिर्फ तीन बैठक हुई हैं। पिछली बैठक 14 साल पहले हुई थी। इस बार की बैठक में शामिल देश अमेजन को लेकर एक विकास कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी बात सुनी जाए। बेलम की बैठक में अमेजन के इलाके वाले देश जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम बनाने के मकसद से इकट्ठे हुए थे। इस दौरान दक्षिण अमेरिकी देशों ने कहा कि वर्षा वनों को हो रहे नुकसान को कुछ लोग नहीं रोक सकते। ब्राजील, कोलंबिया और बोलीविया के राष्ट्रपतियों ने पहले दिन साझा बयान दिया, जिसमें उन्‍होंने अमेजन को बचाने के लिए कटाई को रोकने की बात कही।

 

उन्होंने अमेजन जंगल के इलाके में आर्थिक विकास की जरूरत पर भी जोर दिया। बता दें कि कुछ शोध रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेजन जंगलों के 25 फीसदी खत्‍म होने पर बारिश में बहुत ज्‍यादा कमी आ जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अमेजन का करीब आधा हिस्सा घास के मैदान में तब्‍दील हो जाएगा। इस मामले में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा ने इसे वै‎श्विक ‎चिंता बताया है। उन्होंने अमेजन को लेकर वैश्विक चिंता का फायदा उठाने की रणनीति पर चलना चाहते हैं। उनके शुरुआती 7 महीने के कार्यकाल में ही जंगल कटाई में 42 फीसदी की गिरावट आई है। अब उन्‍होंने जंगलों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। बता दें ‎कि अमेजन जंगल भारत से दोगुने इलाके में फैले हुए हैं। उसका दो-तिहाई हिस्सा ब्राजील में है। वहीं, बाकी एक तिहाई हिस्सा सात दूसरे देशों में फैला है। आर्थिक फायदा लेने के लिए इन जंगलों में लंबे समय से कटाई की जा रही है। इससे यहां की समृद्ध जैव विविधता और यहां के मूलनिवासियों को बहुत नुकसान हुआ है।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

17 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

17 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

17 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

17 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

17 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

17 hours ago