ख़बरे

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार के पार्थिव देह के दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुँचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

स्वर्गीय अहिरवार लोकप्रिय और समर्पित जनसेवक थे : शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार लोकप्रिय नेता थे, समर्पित जनसेवी थे और भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने बचपन से पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए स्वयं को समर्पित किया था। वह संघ के स्वयंसेवक व समाजसेवी भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनेकों उल्लेखनीय कार्य थे। वह 6 बार विधायक रहे, उनके बारे में कहा जाता था कि वह परमानेंट विधायक थे। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके परिवारजनों व कार्यकर्ताओं को गहन दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय अहिरवार ने संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार ने क्षेत्र में पार्टी को बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी शोकाकुल है। उनका जाना केवल क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने जो कार्य किए हैं, उन्हें क्षेत्र की जनता एवं प्रदेश में भाजपा याद रखेगी। शर्मा ने कहा कि महाराजपुर में उनकी स्मृति में उल्लेखनीय कार्य किया जायेगा। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

15 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

18 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

18 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

18 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

18 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

18 hours ago