काठमांडू। शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गुरुवार को एक नेपाली सांसद को गिरफ्तार किया गया। नेपाली कांग्रेस के सांसद सुनील कुमार शर्मा ने कथित तौर पर बिहार से उच्च माध्यमिक शैक्षणिक डिग्री खरीदी और इसका इस्तेमाल चीन में उच्च अध्ययन करने के लिए किया। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस प्रवक्ता कुबेर कदायत के हवाले से बताया कि नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) की एक टीम ने नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधि सभा के सदस्य सुनील शर्मा को काठमांडू से गिरफ्तार किया है।
सुनील शर्मा को नेपाली कांग्रेस में शेखर कोइराला गुट का करीबी माना जाता है और उनकी गिरफ्तारी ने सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल मचा दी है। कुछ मेडिकल कॉलेजों और निजी कॉलेजों के मालिक सुनील शर्मा की गिरफ्तारी उस समय में हुई है, जब उन्होंने पिछले महीने एक छापे में जब्त किए गए 100 किलोग्राम सोने की कथित तस्करी पर गृह मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ और वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत का इस्तीफा मांगा था।
सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…
भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…
नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…
-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…
मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…
आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…