मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर प्रदेश में दल बदल लगातार जारी है। इसके चलते लगातार भाजपा के नेताओं का कांग्रेस में पलायन जारी है। लेकिन यह पलायन सबसे ज्यादा शिवपुरी जिले में हो रहा है। इसी क्रम में अब भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। अब तक तो सिंधिया समर्थक भाजपा छोड़ कर जा रहे थे लेकिन अब भाजपा के पुराने नेता ने भाजपा छोड़ दी है। यह नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू है। जिन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
जितेंद्र जैन गोटू की भाजपा छोड़ने की खबर पिछले 2 महीने से लगातार चल रही थी। हुआ यह था की करीब 2 महीने पहले उनका एक फोटो कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह के साथ वायरल हुआ था। जिसमें वह विजय सिंह को माला पहना रहे थे और मिठाई खिला रहे थे। इसके बाद राजनीतिक पंडितों ने उनके कांग्रेस में जाने की आशंका लगाई थी इस फोटो के वायरल होने के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जितेंद्र जैन गोटू को एक नोटिस भी जारी किया था। इसके जवाब में गोटू ने इसे सामान्य मेल बताया था।
लेकिन अब जब भाजपा नेता द्वारा पार्टी छोड़ दी गई है तो उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा और जोर से बुलंद हो रही है। लेकिन अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जितेंद्र जैन गोटू के द्वारा अपने समर्थकों को कहा गया है कि वह उनकी सलाह लेकर आगे का डिसीजन लेंगे और जो भी पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देगी वह इस पर सोचेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं के हित में अगर उन्हें रणनीति बनाने का मौका मिले तो वह कार्यकर्ता तक ही सीमित रहकर जनता की सेवा करें।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…