ख़बर ख़बरों की

13 लोगों की जान ले चुके आदमखोर तेंदुओं को देखते ही गोली मारने के आदेश

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में तेंदुओं का आतंक जारी है। यहां अब तक इनके कहर से 13 लोगों की जान चली गई है। अब ले‎किन इन आदमखोर तेंदुओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार, वन विभाग ने कमर कसी है। दो आदमखोर तेंदुओं को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद खतरे के मद्देजनर ऐसा फैसला किया गया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय वन अधिकारियों की जांच में पाया गया कि पिछले सात महीनों में तेंदुओं ने बिजनौर में हमला करके 13 लोगों की जान ले ली है। जब‎कि यूपी के बिजनौर जिले में 12 लोग मारे गए, वहीं एक शव बिजनोर की सीमा से लगे उत्तराखंड के कॉर्बेट इलाके में मिला। खास बात यह भी है कि जिन लोगों पर हमला हुआ, वे या तो किसान थे या फिर उनके परिवार के सदस्य थे।

इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अंजनी कुमार आचार्य ने स्थानीय अधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा ‎कि तेंदुए के लगातार हमले नगीना और नजीबाबाद के क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहे हैं। अधिकांश हमले इस इलाके के 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में हुए हैं। वहीं नजीबाबाद और नगीना दोनों जगहों पर तेंदुओं को मानव शरीर खाते देखा गया। वहीं स्थानीय वन अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमले के लिए जिम्मेदार दो तेंदुओं की पहचान की है। आचार्य ने बताया कि महत्वपूर्ण खतरे के कारण, इन तेंदुओं का शिकार करने के लिए एक टीम को अधिकृत किया गया है। टीम में सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रोहन लाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी जौनपुर आर.के. सिंह, दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सा अधिकारी दयाशंकर, शामिल हैं।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

10 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

11 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

11 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

11 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

11 hours ago