ख़बर ख़बरों की

पेट्रोल और डीजल UP-MP में महंगा, राजस्थान में गिरे दाम

ब्रेंट क्रू़ड 0.38 डॉलर बढ़कर 85.72 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बहुत मामूली तेजी दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.41 डॉलर की बढ़त के साथ 82.35 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रू़ड 0.38 डॉलर बढ़कर 85.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 37 और डीजल 36 पैसे महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है। दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल 35 और डीजल 32 पैसे सस्ता हुआ है। हिमाचल में पेट्रोल 32 और डीजल 28 गिरकर बिक रहा है। महाराष्ट्र में भी वाहन ईंधन की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में 97.91 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपए और डीजल 89.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 108.12 रुपए और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Gaurav

Recent Posts

पीएम मोदी का तीन दिवसीय दौरा खत्म, अमेरिका से भारत के लिए हुए रवाना

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है। इन तीन…

22 mins ago

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान कल, मेंढर में भारी सुरक्षा बल किया तैनात

पुंछ। जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा…

26 mins ago

तिरुपति लड्डू मामले में सरकार गंभीर, थमाया नोटिस

तिरुमाला। तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू मामले में अब केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए…

27 mins ago

जापान में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गई है। इसके…

30 mins ago

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री करेंगे महेश्वर में शस्त्र पूजन 5 अक्टूबर को दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी…

35 mins ago

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

19 hours ago