मंदसौर। मंदसौर विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीपलियामंडी जिला मंदसौर में किसान सम्मेलन में शामिल हुए। किसान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ प्रारंभ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने 126 गावों से सभा में ले गए 126 कलश की पूजा की। किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहनों को पैसा नहीं दे रहा हूं। बल्कि बहनों को मान और सम्मान दे रहा हूं। शिवराज की गारंटी है यह केवल 1 हजार तक नहीं रुकेंगे। बल्कि आगे बढ़ा कर उसको 1250 फिर 1500 फिर 1750 फिर 2000 फिर 2250 फिर 2500 फिर 2750 एवं फिर 3000 तक बढ़ाया जाएगा। अभी पूरे प्रदेश में बहनों पर 15 हजार करोड़ हर महीने खर्च किए जा रहे हैं। अब इसमें 21 से 23 वर्ष की बहनों एवं ट्रैक्टर रखने वाले बहनों को भी शामिल कर लिया गया है। आगामी 10 अगस्त के दिन फिर से सभी बहनों के खाते में 1 हजार की राशि का भुगतान किया जाएगा।
इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवी लाल धाकड़, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, कैलाश चावला, राधेश्याम पाटीदार, बंशीलाल गुर्जर, चंद्रर सिंह सिसोदिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित बड़ी संख्या में लाडली बहना, आमजन पत्रकार मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक किसानों को 4 हजार की राशि प्रदान की जा रही थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 हजार कर दिया जाएगा। गलत काम करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उनके घर पर बुलडोजर चलेगा। इसके साथ ही जिसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। ऐसे हर व्यक्ति को पट्टा प्रदान किया जाएगा । कोई भी व्यक्ति बिना पटा के नहीं रहेगा। अब तीर्थ यात्रा भी हवाई माध्यम से करवाई जा रही हैं। 12वीं में टॉप में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं स्कूटी प्रदान की जाएगी। गरीब भाइयों और बहनों की फीस मामा भरेगा। मेडिकल कॉलेज की फीस मामा के द्वारा भरी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पुलिस भर्ती में 30% महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। वहीं शिक्षक भर्ती में 50% भर्तियां महिलाओं की होगी। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव में 50% सीटों पर बहनों को स्थान दिया जा रहा है। अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी है। रजिस्ट्री में अगर महिलाओं के नाम से कोई रजिस्ट्री कराता है तो उस पर भी शुल्क 1% लगेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि मंदसौर जिले की धुंधडका टप्पा को तहसील का दर्जा प्रदान किया जाएगा। मल्हारगढ़ सिंचाई परियोजना के अंतर्गत जितने भी छुट्टे हुए 31 गांव को परियोजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में भी चंबल का पानी लाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के दौरान आज 13 अरब 37 करोड़ 70 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
जिसमे 876 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। 418 करोड़ 23 लाख से निर्मित गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 20 करोड़ 17 लाख से निर्मित सेदरा करनाली तालाब के लोकार्पण, 13 करोड़ 99 लाख से निर्मित खेताखेड़ा तालाब का लोकार्पण, 5 करोड़ 15 लाख से निर्मित हरचंडी सालंड वियर का लोकार्पण एवं 3 करोड़ 53 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में अतिरिक्त कक्षों का का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 876 करोड 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। यह परियोजना मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अरनिया जटिया में निर्मित होगी। इस परियोजना से 126 ग्रामों को सिंचाई के लिए चंबल नदी का पानी मिलेगा।
इससे 46 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। परियोजना निर्माण के पश्चात इस क्षेत्र के 126 गांव के 74 हजार 700 हितग्राही लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 418 करोड 23 लाख रुपए की लागत से निर्मित गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लोकार्पण किया। इस परियोजना से 62 ग्रामों को सिंचाई के लिए चंबल नदी का पानी मिलेगा। इससे 21 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। परियोजना से इस क्षेत्र के 62 गावों के 16 हजार 860 हितग्राही लाभान्वित होंगे। वित्त मंत्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत और सम्मान करते हुए कहा कि शिवराज मामा आए हैं चंबल मां लाए हैं। अब हर खेत तक चंबल का पानी पहुंचेगा। जिससे मल्हारगढ़ क्षेत्र की भूमि भी हरी भरी होगी। मुख्यमंत्री ने जिले में विकास की गंगा बहाई है। जो कार्य आज तक नहीं हुए वह आज हुए हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…